Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Watch : पीएम नरेंद्र मोदी ने की काजीरंगा उद्यान की सैर, हाथी पर हुए सवार

Watch : पीएम नरेंद्र मोदी ने की काजीरंगा उद्यान की सैर, हाथी पर हुए सवार

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi Assam and Arunachal Pradesh visit : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) असम और अरुणाचल प्रदेश की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) की सैर की। जहां उन्होंने जीप सफारी के साथ हाथी की सवारी भी की।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 5 बजे काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) पहुंचे। वह करीब 2 घंटे तक काजीरंगा नेशनल पार्क में रहे। इससे पहले पीएम मोदी शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे, जहां असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की थी। वहीं, रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी ने शनिवार को काजीरंगा का भ्रमण किया है। इस दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी असम के अहोम साम्राज्य की शाही सेना के प्रसिद्ध जनरल लाचित बोरफुकन की भव्य प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का अनावरण करेंगे, जिन्होंने मुगलों को हराया था। इस परियोजना में लाचित और ताई-अहोम संग्रहालय और 500 बैठने की क्षमता वाले सभागार का निर्माण भी शामिल था।

Advertisement