IND U19 vs BAN U19 Match: भारत U19 टीम ने साउथ अफ्रीका के में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत जीत से की है। टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश U19 टीम को 84 रनों से करारी मात दी। हालांकि, इस मैच में बांग्लादेश की टीम खिलाड़ियों का रवैया पहले जैसा ही रहा। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने की कोशिश की और बदतमीजी भी करते नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- महिला एशिया कप का फाइनल आज: श्रीलंका से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पिछली बार भारत हारा था
दरअसल, शनिवार को मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन में भारत U19 बनाम बांग्लादेश U19, अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच खेला गया। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 31 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिये। जिसके बाद बाद कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और आदर्श सिंह (Adarsh Singh) ने मिलकर भारत की पारी को संभाला। इस दौरान उदय ने 25वें ओवर के दौरान एक शॉट खेला। इसके ठीक बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी अरीफुल इस्लाम (Ariful Islam) ने भारतीय खिलाड़ियों से बहस शुरू कर दी।
— Sitaraman (@Sitaraman112971) January 20, 2024
पढ़ें :- IND vs AFG 1st T20I : आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
अरीफुल ने कप्तान उदय को अपशब्द कह दिए। जिस पर उदय भी जवाब दिया। इसी के बाद बात बढ़ गई और अंपायर ने मामले को संभाल लिया। इसके बाद 44वें ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज मारुफ मृधा की बॉलिंग के दौरान भारतीय बल्लेबाज अरावेलि अविनाश ने छक्का जड़ दिया। लेकिन इसके बाद ही अविनाश आउट हो गए। आउट होने के बाद मारुफ ने अविनाश की ओर कुछ इशारे किए। लेकिन अविनाश ने देखकर भी इस बात नजरअंदाज कर दिया। वहीं, मृधा की इन हरकतों पर अंपायर को वार्निंग देनी पड़ी।
— Cricket Videos (@cricketvid123) January 20, 2024
भारत ने 84 रनों से चटाई धूल
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी भारत की सरजमीं पर आज T20I में करेंगे डेब्यू', जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड?
इस मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की बदतमीजी का जवाब भारत ने 84 रन से मुकाबले को अपने नाम करके दिया। इस मैच में भारत की ओर से आदर्श सिंह ने 76 और कप्तान उदय सहारन ने 64 रन की पारी खेली। इसके अलावा दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए सौम्य पांडेय 4 विकेट हासिल की।