Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video-राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर फटी पानी की टंकी, आई बाढ़ सेट पर सब कुछ तहस-नहस

Video-राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर फटी पानी की टंकी, आई बाढ़ सेट पर सब कुछ तहस-नहस

By santosh singh 
Updated Date

हैदराबाद : हैदराबाद में साउथ स्टार राम चरण (Ram Charan) की अपकमिंग मूवी ‘द इंडिया हाउस’ (The India House) के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सेट पर पानी की टंकी फट गई और बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। सेट पर सबकुछ तहस-नहस हो गया। सारा सामान तितर-बितर हो गया। ये हादसा एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ, जिसमें पानी का इस्तेमाल होना था।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

हालांकि, पानी की टंकी फट गई और शूटिंग फ्लोर पर हजारों लीटर पानी फैल गया। इस दुर्घटना के कारण ‘द इंडिया हाउस’ (The India House) के पूरे सेट पर ऐसा लगा कि बाढ़ आ गई है। उपकरणों को बहुत नुकसान पहुंचा है। ये भी बताया जा रहा है कि इस घटना में एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर और कई अन्य क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

जानकारी के मुताबिक, घायल क्रू मेंबर्स को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया वहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय राम चरण भी सेट पर थे या नहीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। इस दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें क्रू मेंबर्स सेट पर पानी भर जाने के बाद कैमरों और अन्य जरूरी उपकरणों को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आए। क्लिप में पूरा सेट पानी में डूबा हुआ भी दिखा।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

राम चरण ने 2023 में किया था फिल्म का ऐलान

बता दें कि राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ (The India House) का ऐलान साल 2023 में हुआ था। उस समय तेलुगू सुपरस्टार ने लंदन में फिल्म का एक टीजर भी दिखाया था। ये फिल्म राम चरण की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है। अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

Advertisement