Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, दिग्गज ऑलराउंडर का निधन

भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, दिग्गज ऑलराउंडर का निधन

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली (Syed Abid Ali) का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र में अमेरिका में निधन (Passes Away) हो गया। आबिद अली (Abid Ali) ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 47 विकेट अपने नाम किए। हैदराबाद के इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर की फील्डिंग बेहतरीन थी और उनकी रनिंग बहुत शानदार थी । उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में, जो ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

सिडनी में इसी सीरीज में आबिद अली ने दो शानदार अर्धशतक (78 और 81) बनाए। उन्हें 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में एक मशहूर जीत में विजयी रन बनाने के लिए भी जाना जाता है।

कर चुके हैं यूएई की कोचिंग

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

भारत के अलावा सैयद आबिद अली ने हैदराबाद और दक्षिण क्षेत्र के लिए 22 वर्षों तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला और 1978 से कोचिंग भी दी। उनके पास शानदार कोचिंग अनुभव था, जिसके चलते 2001 में यूएई क्रिकेट बोर्ड ने उनसे संपर्क किया। अली हमेशा कमजोर टीमों को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने में विश्वास रखते थे. उन्होंने पहले ही आंध्र प्रदेश टीम के साथ ऐसा कर दिखाया था। इसी सोच की वजह से उन्होंने यूएई का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने जताया शोक

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

हैदराबाद के इस दिग्गज क्रिकेटर को ‘चिच्चा’ के नाम से भी जाना जाता था। सैयद आबिद अली ने आंध्र रणजी टीम के साथ-साथ मालदीव और यूएई की क्रिकेट टीमों को भी कोचिंग दी। उन्होंने अपने बेटे फकीर अली की शादी भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी की बेटी से करवाई थी।

सैयद आबिद अली (Syed Abid Ali)  के निधन पर पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, कि हैदराबाद के महान ऑलराउंडर सैयद आबिद अली सर के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। भारतीय क्रिकेट में, खासकर 1960 और 70 के दशक में, उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोडा गणेश ने भी सैयद आबिद अली (Syed Abid Ali)  के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत के शीर्ष क्रिकेटरों में से एक, श्री सैयद आबिद अली के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। सर, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

Advertisement