Kavita Chaudhary passes away: अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी सांस ली। अभिनेत्री का निधन कल रात दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। दूरदर्शन के टीवी सीरियल ‘उड़ान’ और ‘योर ऑनर’ के निर्माण से उन्होंने मनोरंजन जगत में अच्छी पहचान हासिल की।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को शिवपुरी अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी को सीरियल ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए जाना गया। इसके अलावा कविता ने योर ऑनर और आईपीएस डायरीज जैसे शो भी बनाए थे।
कविता, पुलिस ऑफिसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य की छोटी बहन थीं। इसके अलावा कविता एक सर्फ के विज्ञापन में भी काम करके खूब चर्चित हुईं। 1980 के आखिर में आए इस विज्ञापन में उन्होंने हाउसवाइफ ललिता जी का किरदार अदा किया था। कविता चौधरी का जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय और निर्माण के कौशल ने नई लकीर खींची। अभिनेत्री के प्रशंसक और परिवार शोक में हैं।