Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में हम लोग एक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण करने जा रहे, आज प्रदेश में खेल व खेल संस्कृति ने नई जगह बनाई : सीएम योगी

गोरखपुर में हम लोग एक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण करने जा रहे, आज प्रदेश में खेल व खेल संस्कृति ने नई जगह बनाई : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में 596 लाख की लागत से 2 एकड़ में विस्तृत मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज प्रदेश में खेल व खेल संस्कृति ने नई जगह बनाई है। वैश्विक व राष्ट्रीय पटल पर पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि के साथ नौकरी उपलब्ध करवाई जा रही है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026 : अशोक मलिक ने पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला मेडल, मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता सिल्वर

मुख्यमंत्री ने कहा, हर गांव में खेल का मैदान हो, विकासखंड स्तर पर मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर अच्छा स्टेडियम बने, इसके लिए यूपी सरकार पैसा व जमीन उपलब्ध करा रही है। गोरखपुर में हम लोग एक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण भी करने जा रहे हैं। साथ ही कहा, 500 से अधिक खिलाड़ियों को अब तक हम लोग उत्तर प्रदेश पुलिस बल में और यूपी सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी दे चुके हैं।

पढ़ें :- लखनऊ की इन 10 प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन, ऐशबाग में जलेगा रोबिटिक रावण, नोट कर लें टाइम और वेन्यू

उन्होंने आगे कहा, हमारा युवा स्वस्थ रहे, अपने को Fit महसूस करे। एक Fit युवा ही स्वस्थ युवा के रूप में एक स्वस्थ समाज व स्वस्थ राष्ट्र की आधारशिला तैयार कर सकता है। युवा अगर शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो मानसिक रूप से वह स्वस्थ होकर देश को एक नई दिशा की ओर अग्रसर करने में अपना योगदान दे सकता है।

पढ़ें :- रामपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, कहा-पांच लाख में बैनामा कर दो नहीं तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

 

 

Advertisement