Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार…’ Independence Day पर Border 2 ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

‘हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार…’ Independence Day पर Border 2 ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न माना रहा है। इस खास मौके पर बार्डर 2 ने फैंस को खास सरप्राइज़ दिया  दिया। जिसे देखकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है।  इस  पोस्टर के जरिए मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। फिल्म के पोस्टर में बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी सच्ची कहानियों से प्रेरित होगी। इस पोस्टर में सनी देओल का फेमस वॉर आर्मी में दिखाई दे रहा है। आइए बताते हैं की बार्डर 2 का पोस्टर क्या कहता है।

पढ़ें :- बिहार के मधुरेंद्र ने तीन घंटे में नाना पाटेकर को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर उकेरी उनकी तस्वीर

फिल्म का पहला पोस्टर

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के इस पोस्टर में सनी देओल अपने फेमस युद्ध-प्रधान अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इसमें सनी देओल की आंखों में आग और कंधों पर कर्तव्य का भार लिए दुश्मनों के खिलाफ हुंकार भरते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक फिल्म ‘बॉर्डर’ से जुड़ी भावनाओं को फिर से जगा रहा है। इसके साथ ही पोस्टर में बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ सच्ची कहानियों से प्रेरित फिल्म होगी, जिसे 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे…

‘बॉर्डर 2’ के पहले पोस्टर को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पढ़ें :- मानुष शाह और दीया चिताले ने रचा इतिहास, China Smash के सेमीफाइनल में एंट्री

फिल्म में और कौन-कौन

पढ़ें :- Nana Patekar Death : पीएम मोदी और सीएम योगी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

फिल्म ‘बॉर्डर’ में भूषण कुमार ने कहा, ‘एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, सभी भारतीयों के लिए एक भावना है, जिसे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है।’ फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मोना सिंह, अहान शेट्टी, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आएंगे। ‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

 

Advertisement