Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हम कुरान शरीफ को मानेंगे, UCC कानून को नहीं : सपा सांसद एसटी हसन

हम कुरान शरीफ को मानेंगे, UCC कानून को नहीं : सपा सांसद एसटी हसन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मुरादाबाद लोकसभा सीट (Moradabad Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी के सांसद  डॉक्टर  एसटी हसन  (ST Hasan)  ने यूसीसी (UCC )  पर कहा कि चुनावी और वोट पोलराइजेशन के लिए यूसीसी (UCC ) लाया जा रहा है। अगर ये कानून कुरान शरीफ (Quran Sharif) के खिलाफ है तो हम विरोध करेंगे। हम कुरान शरीफ (Quran Sharif) को मानेंगे, यूसीसी कानून (UCC Law) को नहीं।

पढ़ें :- दिल्ली दौरे से बदली सियासी तस्वीर? बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच नितिन नवीन से मिले अन्नामलाई

बतातें चलें कि उत्तराखंड विधानसभा में आज मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक (UCC Bill) पेश कर दिया है। यूसीसी बिल (UCC Bill) सदन में पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। लंच के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किए जाने के बाद विधानसभा के अंदर विधायकों ने ”वंदे मातरम और जय श्री राम” के नारे लगाए। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार सवालों से बचना चाहती है। सरकार यूसीसी पर कुछ छिपा रही है। सरकार सवालों का सामना नहीं कर सकती है इसलिए सरकार जल्दीबाजी कर रही है।

Advertisement