लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी पलटवार किया। साथ ही कहा, हमें पूरा भरोसा है कि हम लोग ऐसे ही काम करते रहेंगे और लोगों को जोड़ते रहेंगे तो उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी की सरकार होगी।
पढ़ें :- Viral Video : 'मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का करते थे काम...' मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बयान वायरल
उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी और नेताजी ने वंचित शोषित लोगों को कैसे राजनीतिक सम्मान मिले सदा उसके लिए काम किया। इसके साथ ही उनकी राजनीतिक हैसियत कैसे बढ़ाई जाए इसपर हमेशा काम किया। मान्यवर काशीराम जी को इटावा से सांसद बनने के लिए नेताजी और समाजवादी लोगों का सहयोग रहा।
"मान्यवर काशीराम जी की प्रतिमा हम लोग रिवर फ्रंट पर लगाएंगे, उनके लिए 500 मीटर का एक बढ़िया पार्क बनेगा।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/GrDTvX24dS
— Shyam Lal Pal (@palshyamLalsp) October 9, 2025
पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी झूठे मुकदमों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है और झूठ बोलने में नंबर वन है। NCRB के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं, दलित सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश में हैं। इसके साथ ही कहा, सबसे ज्यादा दलितों पर अन्याय उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, थानों और थानों की पोस्टिंग में भेदभाव है। PDA के लोग वहां नहीं हैं इसलिए PDA के लोगों पर ही अन्याय हो रहा है।
इसके साथ ही, सपा अध्यक्ष ने कहा कि, मान्यवर काशीराम जी की प्रतिमा हम लोग रिवर फ्रंट पर लगाएंगे, उनके लिए 500 मीटर का एक बढ़िया पार्क बनेगा। बता दें कि, बसपा सुप्रीमो मायावती की आज लखनऊ में रैली आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही, सपा पर दलित—पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगाया।