Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alert: इस बार गर्मी ढाएगी सितम, सताएगी चिलचिलाती धूप और बढ़ेगा पारा

Weather Alert: इस बार गर्मी ढाएगी सितम, सताएगी चिलचिलाती धूप और बढ़ेगा पारा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Alert: अप्रैल की शुरूआत होते ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। भीषण गर्मी के चलते लोग अभी से बेहाल नजर आ रहे हैं। तेज हवाओं ने लोगों की और परेशानी बढ़ा दी है। अब मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसका मध्य व पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ने का अनुमान है।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि, अप्रैल-जून की अवधि के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में इसका सबसे बुरा असर पड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

बता दें कि, इस बार मार्च के आखिरी दिनों से ही गर्मी शुरू हो गयी। आज एक अप्रैल को यूपी समेत कई जगहों पर भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे। यही नहीं तेज हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया गया है।

Advertisement