Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alerts: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

Weather Alerts: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Alerts: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत अन्य राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों के अंदर मौसम में परिवर्तन दिखेगा। उत्तर प्रदेश (UP), दिल्ली (Delhi), ओडिशा (Odisha) समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में शनिवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, अब आतिशी लेंगी शपथ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंडक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग (weather department) ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह में धूप रहेगी, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसी दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इसे साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलने का अनुमान है। यहां के कई जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : AAP की सातवीं लिस्ट जारी,सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार किया घोषित
Advertisement