Wedding Season november 2025 : जीवन में नई खुशियां का इंतजार सभी को होता है। इस साल शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की घड़ी नजदीक आ गई है। मांगलिक कार्यों पर लगा लंबा विराम अब जल्द ही हटने वाला है। लगभग ढाई महीने के लंबे विराम के बाद अब देशभर में बैंड बाजे की गूंज एक बार फिर सुनाई देने वाली है। हिंदू धर्म में शादी-विवाह, मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य करने से वे दीर्घजीवी होते है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, विवाह शुभ मुहूर्त में किया जाए तो उसमें सभी देवी -देवता सम्मिलित होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिषविदों के अनुसार इस नवंबर में कुल 13 और दिसंबर में केवल 3 विशेष विवाह मुहूर्त हैं। इस दौरान हजारों जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
देवउठनी एकादशी 2024
1 नवंबर को देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर कई शादियां आयोजित की जाएंगी।
नवंबर 2025 विवाह शुभ मुहूर्त: 2, 3, 5 (कार्तिक पूर्णिमा), 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30