नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में मंगलवार सुबह 7.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake)आया। तेज झटकों से लोगों के मन में डर पैदा हो गया। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Bollywood actress Manisha Koirala) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी कि भूकंप के झटकों के बाद उन्होंने क्या किया?
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
सुबह-सुबह आए ये भूकंप के झटके अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को जिम जाने से नहीं रोक सके। मनीषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रेडमिल पर चलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मनीषा जिम आउटफिट में जैकेट और बेसबॉल कैप के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें ट्रेडमिल पर तेज गति से चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में मनीषा ने लिखा, कि भूकंप ने हमें सुबह जगा दिया।
भारत में महसूस किए गए झटके
बता दें कि मंगलवार सुबह नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके भारत के कुछ हिस्सों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए।
कहां था भूकंप का केंद्र?
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने के मुताबिक भूकंप सुबह 6:35 बजे आया, जिसका केंद्र 28.86 डिग्री उत्तर और 87.51 डिग्री पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास था।
हीरामंडी में नजर आई थीं मनीषा
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को पिछले साल नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बने इस शो में मनीषा की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।