Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी….NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी….NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन मई को हुई NEET परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक होने के आरोपों के बाद ये फैसला लिया गया है। NEET परीक्षा में 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। NEET परीक्षा रद्द होने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से पीएम मोदी पर निशाना साधा जा रहा है। इसके साथ ही इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है।

पढ़ें :- 2027 के लिए अखिलेश का PDA Plus प्लान! मुस्लिम-दलित-गुर्जर से पश्चिमी यूपी में बड़ा दांव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी। इस समाचार से लाखों बच्चों और उनके करोड़ो परिजनों के बीच भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के विरुध्द बेहद आक्रोश और हताशा है। जब तक भ्रष्ट भाजपा सरकार रहेगी, ‘लीक’ की लीक पर ही परीक्षा प्रणाली चलती रहेगी। जब तक भाजपा सरकार रहेगी परीक्षा होती रहेगी लीक, भाजपा के जाने के बाद ही परीक्षा प्रणाली होगी ठीक। भाजपा सरकार मतलब नाकाम सरकार!

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि, NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।

उन्होंने आगे कहा, हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज
Advertisement