लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर इन दिनों लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने अखिलेश यादव के बाल बढ़ाने पर तंज कसा है। साथ ही कहा, अखिलेश जी कुछ भी कर लें, चुनाव टोटकों से नहीं जीता जाता। मुलायम सिंह यादव जी और शिवपाल यादव जी टोटकों से नेता नहीं बने।
पढ़ें :- ऑटो चलाते फोटो शेयर कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा-आपको विरासत में सबकुछ मिला, हमारा संघर्ष आज भी जारी
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव जी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। टोटके का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं। अब अखिलेश जी ने यह किसी पंडित या ज्योतिषी के कहने पर किया या फिर किसी मौलाना ने उन्हें ऐसा करने को कहा- इसकी सत्यता स्वयं अखिलेश जी ही बता सकते हैं। माता प्रसाद पांडे अथवा रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी भी बता सकते हैं। आजकल चचा शिवपाल और आजम खान जी के अलावा इन दो लोगों के साथ निजी गुफ्तगू है।
चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव जी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। टोटके का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं।
अब अखिलेश जी ने यह किसी पंडित या ज्योतिषी के कहने पर किया या फिर किसी मौलाना ने उन्हें ऐसा करने को कहा- इसकी सत्यता स्वयं अखिलेश जी ही बता सकते हैं। माता…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) May 9, 2026
पढ़ें :- सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए, मुख्यमंत्री जी से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा...अखिलेश यादव से बोले ओपी राजभर
उन्होंने आगे लिखा, जो भी हो, आजम खान तो कम से कम “कव्वालों” जैसे बाल बढ़ाने की सलाह अखिलेश जी को नहीं देंगे। वैसे भी आजम खान की सलाह पर महीनों से अखिलेश जी ने अमल करना छोड़ ही दिया है। अखिलेश जी कुछ भी कर लें, चुनाव टोटकों से नहीं जीता जाता। मुलायम सिंह यादव जी और शिवपाल यादव जी टोटकों से नेता नहीं बने। माटी में पसीना बहाकर नेता बने। लेकिन अखिलेश जी टोटकों से नेता बनने की फिराक में हैं।