Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Apple App Store से हटाए गए WhatsApp और Threads, चीनी सरकार के आदेश पर हुई कार्रवाई

Apple App Store से हटाए गए WhatsApp और Threads, चीनी सरकार के आदेश पर हुई कार्रवाई

By Abhimanyu 
Updated Date

WhatsApp and Threads Deleted from Apple App Store : अमेरिकी टेक दिग्गज एपल ने चीन की सरकार के आदेश पर Meta को दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp और Threads को अपने एपल एप स्टोर (Apple App Store) से हटा दिया है। चीन ने यूजर्स की सिक्योरिटी का हवाला देते हुए दोनों ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है। वहीं, इस कदम को अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

दरअसल, अमेरिका में चाइनीज ऐप Tik-Tok को कई रेगुलेटरी नॉर्म से मुश्किलों का सामना कर रही है। दूसरी तरफ, अब चीन में Meta जैसी अमेरिकी कंपनियों की परेशानी बढ़ रही हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर का खामियाजा अब टेक कंपनियों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, चीन में मेटा के अन्य सोशल मीडिया ऐप्स Facebook, Instagram और Messenger अभी भी एपल एप स्टोर पर मौजूद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने मेटा के ऐप्स को हटाने को लेकर जारी किए बयान में बताया है कि चीन के साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने WhatsApp और Threads ऐप को रिमूव करने के आदेश दिए हैं। ऐपल का कहना है कि हम जिस देश में काम करते हैं, वहां के नियमों का पालन करना होता है। भले ही हम उनसे असहमत क्यों न हों। कंपनी ने यह भी बताया कि चीनी ग्राहक दूसरे देश में यात्रा के दौरान इन ऐप्स को डाउनलोड कर पाएंगे।

Advertisement