Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp जल्द ला आ रहा है धमाकेदार फीचर, अब खास लोगों के लिए लगा पाएंगे स्टेटस

WhatsApp जल्द ला आ रहा है धमाकेदार फीचर, अब खास लोगों के लिए लगा पाएंगे स्टेटस

By Abhimanyu 
Updated Date

WhatsApp New Status Private Mention Feature : वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने प्लेटफॉर्म पर पर्सनलाइज्ड इंटरैक्शन को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नए फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट में खास कॉन्टेक्ट का प्राइवेटली जोड़ने में मदद करेगा। कंपनी इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप (WhatsApp) के नए फीचर के आने के बाद यूजर्स उनके स्टेटस अपडेट में खास कॉन्टेक्ट (Contact) को टैग (Tag) करने में सक्षम होंगे। जिसके बाद टैग लोगों को एक डेडिकेटेड नोटिफिकेशन जाएगी। इससे अपडेट के बारे में तुरंत जागरूकता होगी। नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखेगा। इसके अलावा स्टेटस अपडेट को म्यूट करने से यूजर्स को म्यूट किए गए कॉन्टेक्ट से नोटिफिकेशन नहीं जाएगा।

Advertisement