Ludhiana Train Accident : पंजाब के लुधियाना में शनिवार को हुए ट्रेन हादसे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन की एक बोगी का बाथरूम के पास का हिस्सा टूट गया और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ का दावा करनेवालों की सरकार में डिब्बे ही टूटकर ‘डबल’ हो रहे हैं।
पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्रेन हादसे का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘डबल इंजन’ का दावा करनेवालों की सरकार में डिब्बे ही टूटकर ‘डबल’ हो रहे हैं। ये तो पहले ही कहा जा रहा था कि भाजपा में सिर्फ़ डबल इंजन ही नहीं डिब्बे भी टकरा रहे हैं। अब लुधियाना से आया ये वीडियो सारा सच बयां कर रहा है। भाजपा का भ्रष्टाचार ही हर चीज़ के निर्माण में घटिया क्वॉलिटी के लिए ज़िम्मेदार है। भाजपा का लालच आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। भाजपा की गाड़ी बेपटरी हो गई है। भाजपा जाए तो देश की तरक़्क़ी वापस पटरी पर आए!’
‘डबल इंजन’ का दावा करनेवालों की सरकार में डिब्बे ही टूटकर ‘डबल’ हो रहे हैं।
ये तो पहले ही कहा जा रहा था कि भाजपा में सिर्फ़ डबल इंजन ही नहीं डिब्बे भी टकरा रहे हैं। अब लुधियाना से आया ये वीडियो सारा सच बयां कर रहा है। भाजपा का भ्रष्टाचार ही हर चीज़ के निर्माण में घटिया क्वॉलिटी… pic.twitter.com/tOPKJ1mz4P
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
पढ़ें :- SIR विवाद पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक कल, अखिलेश यादव नहीं आएंगे: पिछली बार आप और डीएके नहीं हुई थी शामिल
बता दें कि नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) जैसे ही स्टेशन से रवाना होने लगी, अचानक दो डिब्बों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ और स्लीपर कोच का टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।