Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : 16 अप्रैल 2024 की संभावित तारीख को लेकर सस्पेंस खत्म, दिल्ली सीईओ ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Elections 2024 : 16 अप्रैल 2024 की संभावित तारीख को लेकर सस्पेंस खत्म, दिल्ली सीईओ ने दिया ये जवाब

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल 2024 को होने की संभावना से दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मंगलवार को इनकार कर दिया है। दिल्ली सीईओ कार्यालय की ओर से एक्स पर लिखा गया, दिल्ली चुनाव आयोग की तरफ से जारी एक सर्कुलर के संदर्भ में मीडिया से सवाल किए जा रहे हैं कि क्या 16 अप्रैल, 2024 लोकसभा चुनाव की संभावित तारीख है?

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

एक्स पोस्ट में आगे लिखा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तारीख का जिक्र केवल अधिकारियों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की चुनाव योजना के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाने के संदर्भ के लिए किया गया था। ऐसे में 16 अप्रैल से चुनाव कराए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
Advertisement