नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर जब पत्रकारों ने सीनियर कांग्रेस लीडर शशि थरूर (Shashi Tharoor) पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह ट्रैवल एजेंट वहीं है। उनसे यह सवाल पूछा गया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , नई दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची को लेकर हो रहे विरोध-प्रजर्शनों के बीच विदेश क्यों गए हैं। थरूर का यह बयान तब आया है जब बीजेपी ने राहुल की विदेश यात्रा को लेकर उनकी आलोचना की है।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
बीजेपी (BJP) ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान झूठ-बोल-बोलकर थक जाने के बाद राहुल छुट्टियां मनाने चले गए हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद से पत्रकारों ने पूछा कि दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं?
मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं: थरूर
थरूर ने कहा कि मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है? मैं दिल्ली छोड़कर यहां क्यों आया? हर इंसान की अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
विदेश दौरे पर राहुल गांधी
पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर विदेश दौरे पर चले गए हैं। खबर है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली से वियतनाम के हनोई गए हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विदेश दौरे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राहुल लगातार वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे लेकिन फिर अचानक विदेश चले गए।