Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सुलतानपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जब 400 पार की बात होती है तो समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता है और वो चारो खाने चित्त हो जाती है। समाजवादी पार्टी पहले ये तय ही नहीं कर पाई थी कि यहां पर टिकट किसको देना है?
पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
हर रामभक्त और राष्ट्रभक्त भाजपा के साथ है।
सुलतानपुर लोक सभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं… https://t.co/9lNevH8P0O
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 22, 2024
पढ़ें :- एकादशी पर राधे-राधे सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, डॉ. दिलीप यादव की अगुवाई में राहगीरों को पिलाया गया ठंडई शरबत
सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमे एकजुट होकर विकसित भारत बनाने के लिए कमल खिलाना है। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो मोदी के नेतृत्व में भारत को बदलते हुए देखा है। याद करिए कांग्रेस के समय सीमा से आतंकवादी घुसते थे लेकिन सरकार मौन रहती थी। जगह जगह विस्फोट होते थे और सरकार मौन रहती थी। अयोध्या में हमारे रामलला के पावन जन्मभूमि पर हमला होता है तब भी सरकार मौन रहती थी। आज आप देखते होंगे कि मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है।