नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (Indian Overseas Congress) के प्रमुख सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ की। कहा कि एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मेरी पत्नी और मैं उनसे मिल चुके हैं। इस पर पीएम मोदी (PM Modi) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाला साल आनंदमय हो।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- यूपी में अब लड़ाई 80-20 की नहीं बल्कि 95-5 की होगी तो बीजेपी का पता नहीं चलेगा कि वो कहां पहुंच गए?
सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कई मौकों पर पीएम मोदी की आलोचना की है, जिसे लेकर काफी सियासी बवाल हो चुका है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए सैम ने कहा कि वे मेरे एक गुजराती दोस्त हैं। एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मेरी पत्नी और मैं उनसे मिल चुके हैं। व्यक्तिगत स्तर पर वे बहुत ही स्नेहपूर्ण, दयालु, प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले रहे हैं। बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और बहुत मेहनती हैं, और हमारी आपस में खूब बनती है। हमारे बीच कोई निजी मतभेद नहीं हैं।
पीएम मोदी ने भी की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि ‘एक गुजराती नेता, दोस्त या शुभचिंतक के रूप में, मुझे मिस्टर मोदी से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने मेरे प्रति बहुत स्नेह दिखाया है, और मैं इसकी कद्र करता हूं। इसी तरह, मैं गुजरात में उनके घर भी कई बार जा चुका हूं।
Happy Diwali and Nutan Varsh Abhinandan to you Sam Bhai and to Anjana Ben.
पढ़ें :- पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
Praying for a joyful and healthy year ahead.
Jai Jagannath!
@sampitroda
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2026
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
पीएम मोदी ने दिया जवाब
सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) की तारीफ का पीएम मोदी (PM Modi) ने जवाब दिया है।उन्होंने लिखा कि ‘आपको सैम भाई और अंजना बेन को दिवाली और नूतन वर्ष अभिनंदन की शुभकामनाएं। आने वाले आनंदमय और स्वस्थ वर्ष के लिए प्रार्थना करता हूं। जय जगन्नाथ।”
क्या हुआ था विवाद?
सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कुछ समय पहले भारत के लोगों पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। जिस पर पीएम मोदी ने उन्हें जवाब भी दिया था। सैम ने कहा था कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे (श्वेत) जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं। इस पर पीएम मोदी (PM Modi) ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। संविधान सिर पर रखने वाले लोग देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं।