Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जब Singer Khesari Lal स्टेज पर चढ़ लाल चुनरी ओढ़ किया गजब डांस, फैंस हो गए दीवाने

जब Singer Khesari Lal स्टेज पर चढ़ लाल चुनरी ओढ़ किया गजब डांस, फैंस हो गए दीवाने

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव भोजपुरी भाषा बोलने वालों की पहली पसंद हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  उनके गाने और फिल्में आते ही लोगों की दिलों पर छा जाती हैं। उनके गाने अक्सर यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में शामिल होते हैं। यहां तक कि उनके लाइव शो को देखने के लिए भी हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से आते हैं।

पढ़ें :- Samantha Ruth Prabhu को डॉक्टर ने अनपढ़ कह लगाई फटकार, तो एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया करार जवाब

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव के लाइव सॉन्ग के वीडियो भी फैंस के बीच खूब देखे जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया है। लाइव परफॉर्मेंस का ये वीडियो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था।


हालांकि ये वीडियो किस वक्त का है इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन इसे एक दिन पहले खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में हजारों लोगों की भीड़ देखी जा सकती है और वह खेसारी को प्रोत्साहित करते हुए नजर आ रहे हैं।


खेसारी इसमें ‘रेलगड़िया धरइदे बलमवा’ गा रहे हैं। इस गाने में महिला की फीलिंग्स दिखाने के लिए वह कुर्ता और सलवार पहनकर डांस करते हैं। उन्होंने गमछे को चुन्नी की तरह सिर पर ढका हुआ है. लाइव शो में वह गाना गा रहे हैं और बेहतरीन डांस कर रहे हैं।

पढ़ें :- 2 शादी करना और दो धर्मों में शादी करना दोनों अलग बात है, देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिया बड़ा बयान
Advertisement