Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने ठुकराया तो अखिलेश ने अपनाया, सपा ने संजयन त्रिपाठी को बनाया MLC उम्मीदवार

भाजपा ने ठुकराया तो अखिलेश ने अपनाया, सपा ने संजयन त्रिपाठी को बनाया MLC उम्मीदवार

By Abhimanyu 
Updated Date

UP MLC Elections : यूपी में एमएलसी चुनाव से पहले भाजपा में बगावत देखने को मिली है। गोरखपुर में टिकट कटने से नाराज संजयन त्रिपाठी ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव की पार्टी ने डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाते हुए गोरखपुर फैजाबाद से सपा ने टिकट दिया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

दरअसल, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे भाजपा नेता डॉ. संजय त्रिपाठी का टिकट कटने के बाद उनका दर्द छलक पड़ा था। वह कार्यकर्ताओं के बीच रो पड़े थे और उन्होंने अपनी गाड़ी से बीजेपी का झंडा भी हटा दिया था। अब उन्होंने शनिवार को सपा का दामन थाम लिया है। वहीं, सपा ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना प्रत्याशी बदलने का ऐलान किया है।

गोरखपुर फैजाबाद से सपा ने कमलेश कुमार यादव की जगह संजयन त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से भी प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने रामप्रकाश गुप्ता की जगह आकाश अग्रवाल को टिकट दिया है।

Advertisement