Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब केन्द्र में कांग्रेस सरकार रही तो जातीय जनगणना नहीं कराई, सत्ता से बाहर होने पर आवाज उठाना ढोंग नहीं तो और क्या: मायावती

जब केन्द्र में कांग्रेस सरकार रही तो जातीय जनगणना नहीं कराई, सत्ता से बाहर होने पर आवाज उठाना ढोंग नहीं तो और क्या: मायावती

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस व राहुल गांधी की SC/ST/OBC आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं बल्कि दोगली एवं छलकपट की है। अपने देश में इनके वोट के लिए ये आरक्षण का समर्थन व इसे 50% से ऊपर बढ़ाने की वकालत तथा विदेश में जाकर इनके आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। इनके इस दोहरे मापदण्ड से लोग सचेत रहें।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

यह भी सच है कि केन्द्र में इनकी सरकार ने OBC आरक्षण सम्बन्धी मण्डल कमीशन रिपोर्ट लागू नहीं की थी। साथ ही, बीएसपी के संघर्ष से SC/ST के पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया, जो अभी तक लम्बित है।

उन्होंने आगे लिखा, तथा ना ही इस मामले में इनकी सरकार ने मा. कोर्ट में सही से पैरवी की। इस आरक्षण विरोधी कांग्रेस व अन्य पार्टियों से भी ये लोग सजग रहें। साथ ही, केन्द्र में रही कांग्रेसी सरकार द्वारा जातीय जनगणना नहीं कराना और अब सत्ता से बाहर होने पर आवाज उठाना, यह सब ढोंग नहीं तो और क्या है?

Advertisement