लखनऊ। जल जीवन मिशन में बढ़ते भ्रष्टाचार का मामला लगातार उजागर होता जा रहा है। अब बस्ती से एक पानी की टंकी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि टंकी से पानी झरने की तरफ गिर रहा है। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, टंकी के रूप में ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ का पेट फट रहा है।
पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी
अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, गिरती टंकी समाचार : जून 2026 संस्करण…सुनने में आया है कि भाजपा राज में जहां-जहां पानी की टंकी बन रही है उसके चारों तरफ़ रहनेवाले लोगों का बीमा करने से इंश्योरेंस कंपनियों ने मना कर दिया है।
गिरती टंकी समाचार : जून 2026 संस्करण
सुनने में आया है कि भाजपा राज में जहाँ-जहाँ पानी की टंकी बन रही है उसके चारों तरफ़ रहनेवाले लोगों का बीमा करने से इंश्योरेंस कंपनियों ने मना कर दिया है। दरअसल टंकी के रूप में ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ का पेट फट रहा है। डबल इंजन की डबल टंकी ही जब… pic.twitter.com/dpIQthoS2D
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19, 2026
पढ़ें :- विनोद साहनी हत्याकांड: मृतक के बेटे ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप
दरअसल टंकी के रूप में ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ का पेट फट रहा है। डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे। एक दिन कहीं ऐसा न आ जाए कि ठेकेदार गत्ते की टंकी बनाकर पेमेंट लेकर निकल जाए। अगली बार जब उप्र में किसी टंकी में पहली बार पानी भरा जाए तो उसके नीचे मुख्यमंत्री जी, मंत्री जी, विभागीय उच्चाधिकारी को उसके नीचे खड़ा रखा जाए।
मामले का हुआ खुलासा
इन सबके बीच अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, बस्ती के राजपुर भरैवा गांव में टंकी फटने की घटना आपसी रंजिश के कारण हुई थी। पंप ऑपरेटर के पद से हटाए जाने से नाराज आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर टंकी के अंदर लगे पीवीसी लाइनर (गुब्बारानुमा ट्यूब जिसमें पानी भरता है) को धारदार हथियार से काट दिया, जिसके चलते अचानक टंकी से पानी गिरने लगा। टंकी से पानी गिरने को खुद पूर्व पंप ऑपरेटर ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे निहाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।