Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं…अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं…अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, युवाओं ने बताया कि देश भर के युवाओं ने मन बनाया है कि इस बार वो ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशियों को ही जिताएंगे और भाजपा को भगाएंगे। दरअसल, मैनपुरी में भाजपा सरकार के खिलाफ युवाओं ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया और बेरोजगार बारात यात्रा निकाली।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं। ये कहना है उन बेरोज़गार युवाओं का जिन्होंने कल मैनपुरी में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ अपना ग़ुस्सा निकालने के लिए एक अनूठी ‘बेरोज़गार बारात यात्रा’ निकाली।

उन्होंने आगे लिखा कि, बेरोज़गारों ने कहा कि हम ये यात्रा इसलिए निकाल रहे हैं क्योंकि भाजपा राज में तो हमारी नौकरी-रोज़गार की कोई उम्मीद नहीं बची, इसलिए असलियत में तो हमारी शादी या बारात की कोई आशा नहीं बची है। इसीलिए हम अपने ‘मन की बारात’ निकालकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। दरअसल ये ‘बारात’ नहीं, बेरोज़गारों की ‘भड़ास’ है। युवाओं ने बताया कि देश भर के युवाओं ने मन बनाया है कि इस बार वो ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशियों को ही जिताएंगे और भाजपा को भगाएंगे।

 

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर
Advertisement