लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जब सत्ता थे तब तुष्टिकरण की चरम सीमा, अब धर्मनिष्ठा का दिखावा, आपकी नौटंकी अब नहीं चलेगी। सत्ता में रहते हुए कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई, लेकिन हिंदुओं के अंत्येष्टि स्थल नहीं बनाए।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि, रामभक्तों पर गोलियां, शिवभक्तों पर लाठियां, कांवड़ियों को भजन तक नहीं करने दिया, नवरात्र और दीपावली में अंधेरा किया, मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब अंबेडकर जी का नाम हटाया, कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई, लेकिन हिंदुओं के अंत्येष्टि स्थल नहीं बनाए।
उन्होंने आगे लिखा, अब कहते हैं, कांवड़ियों के लिए पथ बनाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का विरोध करते करते अब मथुरा-वृंदावन धाम के निर्माण का भी विरोध कर रहे हैं। फर्जी PDA के स्वयंभू चेयरमैन अखिलेश यादव जी, जब सत्ता थी तब तुष्टिकरण की चरम सीमा, अब धर्मनिष्ठा का दिखावा, आपकी नौटंकी अब नहीं चलेगी। 2047 तक सपा और INDI ठगबंधन के लिए सत्ता के दरवाज़े बंद हैं।
रामभक्तों पर गोलियाँ,
शिवभक्तों पर लाठियाँ,
कांवड़ियों को भजन तक नहीं करने दिया, नवरात्र और दीपावली में अंधेरा किया, मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब अंबेडकर जी का नाम हटाया, कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई, लेकिन हिंदुओं के अंत्येष्टि स्थल नहीं बनाए!अब कहते हैं, कांवड़ियों के लिए पथ…
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 8, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
इसके साथ ही केशव मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के वयोवृद्ध अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी को केवल ‘गांधी परिवार’ का उपनाम सही तौर पर लेने का ‘सख़्त प्रशिक्षण’ दिया गया है, बाकी वह किसी भी शख़्सियत के उपनाम में छेड़छाड़ कर सकते हैं, भले ही वह देश की महामहिम राष्ट्रपति ही क्यों न हों।
तेजस्वी यादव पर भी बरसे
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, संसद में पारित वक्फ कानून को राजद की ‘लालटेन’ के ‘लाल’ तेजस्वी यादव डस्टबिन में डालने का अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।