लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो को शेयर कर कहा कि भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गंदे पानी को छानते हुए दिखाया जा रहा है।
पढ़ें :- आजम खान के खिलाफ ईडी ने BNS और एंटी करप्शन की संगीन धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी, हो सकता है आजीवन कारावास
अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ”जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गांव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना। भाजपा जान ले कि योजनाएं सिर्फ़ घोषित करने की लिए नहीं होती। दरअसल भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं।”
जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गाँव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना।
भाजपा जान ले कि योजनाएँ सिर्फ़ घोषित करने की लिए नहीं होती। दरअसल भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं। pic.twitter.com/4Q87S4eQGD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 17, 2024
पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप
बता दें कि, केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा सांसदों ने गांवों को गोद लिया था। इसके जरिए उन्होंने गांवों में विकास का वादा किया था। हालांकि, विपक्ष के नेताओं ने इसको लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि जिन गांवों को इन्होंने गोद लिया था वहां पर विकास का काम नहीं हुआ।