लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, “रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर सोने का भाला लगाने का काम करेंगे, वहां देश के सभी महापुरुष होंगे।” समाजवादियों ने कभी भेदभाव नहीं किया, सबको साथ लेकर चलने का काम किया। संविधान और लोकतंत्र को और मजबूत करे उस दिशा में मिलकर काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग नकारात्मकता फैलाते हैं, एक दसूरे में झगड़ा लड़वाते हैं।
पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, पायलट बोले- पढ़ रहा था हनुमान चालीसा , भगवान ने हमें बचाया
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कह कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया” के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील की। साथ ही, आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फॉर्म-7 भरकर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, बंगाल में इतने नाम हटा दिए जिसकी वजह से काफी लोग वोट नहीं डाल पाएं।
"हम सब लोगों को मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुक़ाबला करना पड़ेगा।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/45fdaN6htL
पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 9, 2026
ईवीएम के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूके में हाल ही में बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं। सवाल उठाया कि क्या भारत इंग्लैंड से आगे है। समाजवादी पार्टी ईवीएम से ही भाजपा को हराएगी। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में पड़े छापे को समाजवादी पार्टी से जोड़कर प्रचारित किया गया था। अब पार्टी उस जब्त पैसे को वापस मांग रही है, लेकिन सरकार उसे लौटाने को तैयार नहीं है।
"साल लगे या सदी हम लोग ईवीएम हटाकर रहेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/lqhrTRj1L6
पढ़ें :- आधार में जन्मतिथि बदलवाने के नियम होंगे सख्त, 15 अक्तूबर से नई व्यवस्था होगी लागू
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 9, 2026
अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी एक झूठ की परत पर दूसरी परत चढ़ा देती है। कौन नहीं जानता महिला आरक्षण लागू हो चुका है, 2027 में लागू करदो। ये भारतीय जनता पार्टी पूंजीवादियों को बढ़ावा देती है, ये गैंग है उद्योगपतियों का और बीजेपी के लोगों का।