Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Bigg Boss 19: गौरव, अभिषेक और तान्या में कौन बन सकता है विनर, देखें पोल में किसे मिले अधिक वोट

Bigg Boss 19: गौरव, अभिषेक और तान्या में कौन बन सकता है विनर, देखें पोल में किसे मिले अधिक वोट

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

टीवी का मोस्ट फेमस शो बिग बॉस 19 में विनर की रेस तेज होने लगी है। बसीर अली इस रेस के पक्के खिलाड़ी माने जा रहे थे लेकिन उनका एलिमिनेशन फैन्स के लिए शॉकिंग रहा। बिग बॉस फिनाले की टेंटेटिव डेट 7 दिसंबर बताई जा रही है। इसके बाद लोग कयास लगाना शुरू कर दिये हैं  कि कौन विनर होगा।  एक प्रिंट मीडिया ने पोल किया जिसका रिजल्ट आ चुका है।

पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video

तान्या मित्तल के मिले कितने वोट्स?

एक पोल में गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना, तान्या मित्तल और अमाल मलिक को लिया था। इसमें सबसे कम वोट्स तान्या मित्तल को मिले हैं। उन्हें सिर्फ 10 परसेंट लोगों ने वोट किया है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि तान्या इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। सलमान भी उनको कई बार सपोर्ट करते हैं लेकिन दर्शकों को उनका गेम नहीं पसंद आ रहा।

अमाल भी नहीं कर पाए कमाल

दूसरे नंबर पर हैं अमाल मालिक  जिसको  11 परसेंट वोट्स मिले हैं। अमाल के बाद फरहाना हैं जिन्हें 12 परसेंट वोट्स मिले हैं। अभिषेक बजाज को 15 परसेंट वोट्स मिले हैं। 49 फीसदी वोट्स मिले हैं गौरव खन्ना को। गौरव को लोग सबसे डिजर्विंग विनर के तौर पर देख रहे हैं। गौरव खन्ना टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। जब कि लोग शिकायत करते    हैं वो खुलकर ना सामने आ रहे हैं।

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

अभिषेक को भी पसंद कर रहे लोग

जनता के वोट्स के हिसाब से गौरव खन्ना ट्रोफी के टॉप दावेदार हैं। हालांकि मेकर्स लास्ट मोमेंट पर बाजी पलट सकते हैं। अभिषेक बजाज का गेम भी लोगों को पसंद आ रहा है। सलमान ने उनकी एक्स-वाइफ की बात की तो लोग इसे वाइल्ड कार्ड एंट्री की तरफ इशारा मान रहे हैं। अगर ऐसा होता तो कहानी और इंट्रेस्टिंग हो सकती है। हालांकि रीसेंट वीकेंड का वार के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सलमान तान्या मित्तल को काफी सपोर्ट करते हैं।

Advertisement