Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कौन हैं वो 7 सेलिब्रिटी कपल? जो लेंगे पति-पत्नी और पंगा में हिस्सा, यहाँ जानें पूरी डिटेल

कौन हैं वो 7 सेलिब्रिटी कपल? जो लेंगे पति-पत्नी और पंगा में हिस्सा, यहाँ जानें पूरी डिटेल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस  सोनाली बेंद्रे और बिगबॉस 17 विनर  मुनव्वर फारूकी के अपकमिंग रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ की। जिसमें 7 सेलिब्रिटी कपल नजर आने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि ये 7 कपल कौन हैं। इसके साथ ही इनके  बारे में जनेंगे

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

कौन हैं वो 7 सेलिब्रिटी कपल?

‘पति-पत्नी और पंगा’ कलर्स चैनल पर टेली कास्ट होगा। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें वो 7 सेलिब्रिटी कपल नजर आ रहे हैं जो इस शो का हिस्सा होंगे। इस शो में गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, हिना खान-रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी-ममता लहरी और पहलवान गीता फोगाट-पवन कुमार सेलिब्रिटी कपल दिखाई देंगे। ये कपल शो में अपनी बॉन्ड और कमेस्ट्री का जलवा बिखेरेगी।

 शो में देखना होगा  इन कपल्स की बॉन्ड

वहीं अगर हम बात करें इन कपल्स की तो यहाँ  7 सेलिब्रिटी कपल के बीच में केमिस्ट्री और बॉन्ड का मेल देखने को मिलेगा। यही नहीं इस शो में अलग-अलग टास्क के जरिए इन कपल के बीच मजेदार नोक-झोक और टीमवर्क देखने को मिलेगा जिससे ये साफ जाहिर होगा कि कैमरे के सामने ये रोमांटिक कपल कैसे चुनौतियों का सामना करते हैं।

जानिए  कब आएगा शो

इस रियलिटी शो को बिग बॉस 17 के विनर मनुव्वर फारूकी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे होस्ट करेंगी। जब से प्रोमो रिलीज हुआ है, तब से शो को लेकर फैंस के बीच ज्यादा बज बन गया है। ‘पति-पत्नी और पंगा’ को 2 अगस्त, शनिवार को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके बाद हर शनिवार और रविवार को रात के 9:30 बजे शो का नया एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें आप इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे।

 

पढ़ें :- बड़ा खुलासा : टाइगर श्रॉफ ही नहीं, कई अभिनेताओं के घर की हो रही थी रेकी, शूटर्स ने पता ढूंढने के लिए गूगल का किया इस्तेमाल
Advertisement