Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। इन सबके बीच अब विपक्षी दलों ने इस घटना के बाद सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूछा कि, हाथरस में जो दुखद घटना घटी उसका जिम्मेदार कौन है?
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
प्रियंका गांधी एक्स ने लिखा कि, अनुमति से तीन गुना ज्यादा भीड़, मौके पर प्रशासन नहीं, भीड़ मैनेजमेंट का इंतजाम नहीं, भीषण गर्मी से बचने का कोई उपाय नहीं, कोई मेडिकल टीम नहीं, घटना के बाद एंबुलेंस नहीं, मदद के लिए फोर्स नहीं, अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाएं नहीं… लापरवाहियों की इतनी लंबी लिस्ट लेकिन किसी की कोई जवाबदेही नहीं। हाथरस में जो दुखद घटना घटी, उसका जिम्मेदार कौन है?
इसके साथ ही आगे लिखा कि, कभी पुल गिरने से, कभी ट्रेन एक्सीडेंट से, कभी भगदड़ से सैकड़ों मौतें होती हैं। लीपापोती करने की बजाए सरकार का दायित्व होता है कि कार्रवाई करे और ऐसे हादसों को रोकने की योजना तैयार करे। मगर जवाबदेही तय होती नहीं है और ऐसे हादसे होते रहते हैं। यह बहुत दुखद स्थिति है।