साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर वेलु प्रभाकरण ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म डायरेक्ट करने के साथ वो फिल्मों में भी काम कर चुके थे। वो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में नज़र आए थे। लेकिन अब एक्टर और डायरेक्टर ने चेन्नई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस लिया है। इनके मरने की जानकारी परिवार वालों ने दिया। आइए इनके बारे में हम डिटेल्स में जानेंगे।इनहोने किन किन फिल्मों में योगयदान दिया है।
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात
फ़ैमिली वालों ने दिया जानकारी
उनके परिवार वालों ने बताया की वो काफी दिनो से बीमार रहते थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से वो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी। आज यानी 18 जुलाई को एक्टर ने उसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये न्यूज़ सुनते ही फैन बेहद दुखी हैं।
கடவுள்,புரட்சிகாரன், நாளைய மனிதன், அதிசய மனிதன் போன்ற படங்களை இயக்கியவரும், கஜானா, வெப்பன், ஜாங்கோ உள்ளிட்ட படங்களில் நடித்தவருமான இயக்குனர் வேலுபிரபாகரன் இன்று காலை காலமானார். அவருக்கு வயது 68. #rip pic.twitter.com/O34zNarVb5
— Meenakshi Sundaram (@meenakshinews) July 18, 2025
पढ़ें :- रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव
जानिए कौन हैं वेलु प्रभाकरण
वेलु प्रभाकरण ने कई साउथ की मूवीज को डायरेक्ट किया है। उनकी सबसे पहली फिल्म ‘नालया मणिथन’ थी जो साल 1989 में आई थी। वहीं 1990 में उन्होंने इस मूवी के सीक्वल ‘अधिसाया मणिथन’ को डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कढाल कढ़ाई’, ‘कदवुल’, ‘नालया’, ‘असुरन’ और ‘सिवान’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं। निर्देशन के साथ-साथ वो एक्टिंग में भी पहचान बना चुके थे। ‘कड़ावर’, ‘गैंग्स ऑफ मद्रास’, ‘रेड’ और ‘वेपन’ जैसी फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम किया।
कब होग अंतिमसंस्कार ?
पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत
बता दें कि उनका अंतिम संस्कार रविवार यानी 20 जुलाई को चेन्नई के वलसरवक्कम में पोरुर श्मशान घाट पर किया जाएगा।