Rishabh Pant’s injury Update: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी के समय भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को बुमराह की गेंद को रोकते हुए बाईं तर्जनी उंगली में चोट लगी थी। जिसके बाद पंत बाकी मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर सके थे और उन्हें बल्लेबाजी करते समय काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में उनकी उपलब्धता संदिग्ध है। इस बीच टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पंत की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस समय बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है। टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पंत की फिटनेस को लेकर असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा, “वह (पंत) टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में बल्लेबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि आप ऋषभ को टेस्ट से बाहर रखेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने तीसरे टेस्ट में काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की, और अब उनकी उंगली के लिए यह आसान होता जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “कीपिंग प्रक्रिया का आखिरी हिस्सा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह कीपिंग कर सके — हम दोबारा उस दौर से नहीं गुज़रना चाहते जहाँ हमें पारी के बीच में ही कीपर बदलना पड़े।”
असिस्टेंट कोच का बयान से स्पष्ट है कि चौथे टेस्ट में पंत विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं, यह फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। लेकिन, सवाल यह उठता है कि अगर पंत विकेट के पीछे उपलब्ध नहीं हुए तो उनकी जगह कौन लेगा? लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के पहले दिन चोटिल पंत के मैदान छोड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने कार्यवाहक विकेटकीपर की भूमिका निभाई, जिन्होंने पहली पारी में बल्ले से तो प्रभावित किया, लेकिन दूसरी पारी में स्टंप के पीछे उन्होंने कई अतिरिक्त रन दिए। जिसकी वजह से लॉर्ड्स में भारत की करीबी हार में भारी पड़ा। इसके बाद एक विकल्प केएल राहुल का बचता है। जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।