Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आज किसको मिलेगा IPL प्लेऑफ का पहला टिकट? GT बनाम SRH मुकाबले से होगा तय

आज किसको मिलेगा IPL प्लेऑफ का पहला टिकट? GT बनाम SRH मुकाबले से होगा तय

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2026 playoffs First Team : आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ के मद्देनजर आज एक अहम मुकाबला खेला जाना है। जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम को प्लेऑफ का टिकट मिलने वाला है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल की टॉप-3 टीमों में शामिल हैं। हालांकि, पहली बार दोनों टीमें 19वें सीजन में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

पढ़ें :- Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं। ऐसे में उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो अंकों की जरूरत है, क्योंकि 16 अंकों तक पहुंचने वाली टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई मानी जाती है। यानी आज हैदराबाद और गुजरात में से जो टीम जीतेगी उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। बता दें कि गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 5-1 की मज़बूत बढ़त बना रखी है, और दोनों टीमों के बीच अपने घरेलू मैदान पर खेले गए तीनों मैच जीते हैं।

Advertisement