Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है…मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं होने पर अखिलेश यादव का तंज

जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है…मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं होने पर अखिलेश यादव का तंज

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान किया, जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ। इसको लेकर अब सियासी वार शुरू हो गए हैं।

पढ़ें :- Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इशारो-इशारो में मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है…

पढ़ें :- फ्रांस साइबर अटैक की घटना भारत समेत कई देशों के लिए बड़ी चेतावनी! हम कितने हैं तैयार?

बता दें कि, यूपी उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीख का एलान किया।प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Advertisement