बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो बिगबॉस 19 लगातार लाईंलाइट में बना हुआ था। शो अब पांचवे हफ्ते में पहुँच गया है। वहीं घर वाले आय दिन एक नया ड्रामा शुरू कर देते हैं। घरवाले घर का माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क खेला गया, जिसमें काफी हंगामा देखने को मिला। बिग बॉस ने 3 राउंड में ये टास्क घरवालों के साथ खेला। आखिर में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना अगले कैप्टन के दावेदार के रूप में सामने आए।
पढ़ें :- Video : सलमान खान के बॉडीगार्ड ने आमिर के बेटे जुनैद को किया किनारे, तो भाईजान ने ऐसे संभाली बात
नए वीक किसके हाथ में होगी घर की कमान
बता दें नए वीक में किसके हाथ में घर की कमान होगी ये तो जब नए एपिसोड में पता चलेगा। सामने आए शो के नए प्रोमो से साफ हो रहा है कि कैप्टन फरहाना बन सकती हैं। इसकी वजह ये भी कि वीडियो में गौरव चीख-चीखकर भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।
क्या है बिग बॉस 19 के नए प्रोमो वीडियो में
जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 19 से जुड़ा एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर लिखा- घरवाले चुन रहे हैं घर का नया कैप्टन, कौन बनेगा स्टार और दिखाएगा एक्शन? प्रोमो में दिखाया कि सभी सदस्य असेम्बली रूम में मौजूद हैं और बिग बॉस की आवाज आती है- अब वक्त आ गया है नए घर के कैप्टन के चुनाव का। इसमें कुनिका सदानंद काफी उत्साही नजर आती हैं तो आवेज दरबार के चेहरे पर भी मुस्कराहट दिखती है। इसके बाद घरवाले कैप्टेंसी के दावेदार फरहाना और गौरव के बारे में अपनी-अपनी राय रखते हैं। कुनिका, फरहाना के बारे में कहती है- वो निहायती बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म लड़की हैं। जीशान, गौरव के बारे में कहते हैं- जीके मुझे उतने स्ट्रॉन्ग नहीं लगते इनके सामने। प्रणित मोरे, फरहाना को लेकर कहते हैं कि इसका टोन हमेशा थोड़ा रूड रहता है।
पढ़ें :- हिंदी सिनेमा का सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गाना'तड़प-तड़प के' फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए नहीं था बना, इसे सुन बेकरार हुए थे संजय लीला भंसाली
बसीर अली, गौरव के लिए कहते- अभी आपका गेम चालू हुआ, तो शायद अगली बार मैं आपके लिए वोट करूं। इसके बाद गौरव भयानक तरीके से बौखला जाते हैं। वे चीखते हुए कहते हैं- थैंक्यू.. आप लोगों को कोई हक नहीं बनता कि आज के बाद मुझे बोले कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं। इस प्रोमो वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट्स करते हुए गौरव को सपोर्ट कर रहे हैं। एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें कुछ घरवाले बैठकर बसीर, जीशान और अमाल को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ही होस्ट करेंगे वीकेंड का वार
वहीं जब से सलमान खान एक वीकेंड वार नहीं होस्ट नहीं किए अपने शूटिंग के दौरान तब से वीकेंड वार होस्ट को लेकर लगातार बज़ बन जाता है की इस बार सलमान करेंगे या नहीं। आपको बता दें कि इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। सलमान कुछ घरवालों की जबरदस्त खिंचाई करते नजर आएंगे।