Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Entertainment News : Raghav Juyal ने Sakshi Malik को क्यों मारा थप्पड़? ट्रोलिंग के बाद वायरल वीडियो को लेकर बताया सच

Entertainment News : Raghav Juyal ने Sakshi Malik को क्यों मारा थप्पड़? ट्रोलिंग के बाद वायरल वीडियो को लेकर बताया सच

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

एक्टर राघव जुयाल और साक्षी मालिक का इनदिनो सोश्ल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । बता दें इस वीडियो में दूसरे से झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद राघव ने गुस्से में आकर एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ देते हैं। वहीं साक्षी भी उनके बालों को खींच रही हैं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों की तीखी बहस देखने के बाद लोग भी उन्हें ट्रोल करने लग गए। बता दें  दोनों स्टार्स ने बाद में  क्लियर किया और बताया कि ये सिर्फ एक एक्टिंग वर्कशॉप का हिस्सा था।

पढ़ें :- Viral : मोकामा विधायक अनंत सिंह वीडियो कॉल पर खेसारी लाल यादव से की बात, बोले- आबो 25 के शादी में

 दोनों में हुई तीखी बहस

सोशल मीडिया पर रेडिट ने वीडियो शेयर किया है। इसमें साक्षी मलिक और राघव जुयाल दोनों आपस में बहस कर रहे हैं। इसके बाद साक्षी गुस्से में आकर एक्टर के बाल खींचने की कोशिश करती हैं। वहां मौजूद दूसरा लड़का उन्हें साइड में ले जाने की कोशिश करता है ताकि मामला शांत हो सके। इसके बाद राघव गुस्से में साक्षी को थप्पड़ जड़ देते हैं।

राघव जुयाल ने इसे लेकर साफ बात बताया है वीडियो देखने के बाद जब यूजर्स भी परेशान हो गए और ऐसा करने के लिए उन्हें ट्रोल करने लग गए। मामला बढ़ते देख राघव जुयाल और साक्षी मलिक ने रेडिट पर उसी वीडियो को री-पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दोस्तों ये हमारे ड्रामे की स्क्रिप्ट के लिए हमारी सीन प्रैक्टिस थी। प्लीज ये न सोचें कि ये सब रियल है, सिर्फ अच्छा एक्टर बनने की एक प्रैक्टिस है।’

पढ़ें :- Chhath Songs 2026 : शारदा सिन्हा के बेहतरीन पांच छठ गीत को सुनकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल, केलवा के पात पर उगेलन...

साक्षी मलिक ने भी दी सफाई

साक्षी मलिक ने भी स्पष्ट करते हुए कहा, ‘फ्रेंड्स, ये हाल ही में हुई एक एक्टिंग प्रैक्टिस के सेशन से जुड़ा सीन था। किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। सिर्फ 4 एक्टर्स एक परफॉर्मेंस पर काम कर रहे थे। उम्मीद है कि आप भी समझ गए होंगे

 

 

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
Advertisement