Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पत्नी को दोस्त से मिलने को रोका तो करा दी पति की हत्या, शराब पिलाकर सिर पर किया हमला

पत्नी को दोस्त से मिलने को रोका तो करा दी पति की हत्या, शराब पिलाकर सिर पर किया हमला

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Pratapgarh Crime: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लालगंज बाजार निवासी 34 वर्षीय व्यापारी उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू का शव बृहस्पतिवार सुबह शीतलमऊ नहर के पास काली माता मंदिर के नजदीक मिला था। वह बर्तन बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी सुमन देवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बुधवार शाम उमाशंकर को नहर के पास शराब पिलाई गई। नशे की हालत में उनके सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घसीटकर कीचड़ में फेंक दिया गया। जांच में सामने आया कि शव को घसीटते समय मृतक का मोबाइल फोन और आधार कार्ड घटनास्थल पर गिर गए थे। आरोपियों ने दोनों चीजें अपने पास रख ली थीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल, आधार कार्ड, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और खून के छींटों वाले कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस ने धारूपुर निवासी शहंशाह, विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू और अविनाश तिवारी उर्फ रजत को जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, मृतक की पत्नी सुमन को कालाकांकर मार्ग के पास नहर पटरी से पकड़ा गया।

मृतक के भाई दीपक कौशल का आरोप है कि सुमन की शहंशाह से नजदीकी थी, जिसका उमाशंकर विरोध करते थे। परिवार का दावा है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

इस घटना से उमाशंकर की तीन बेटियां गहरे सदमे में हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया ने बताया कि पिता उनकी हर जरूरत पूरी करते थे। अब पिता की मौत और मां की गिरफ्तारी के बाद बच्चियों के भविष्य को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है।

Advertisement