Husband Murder: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिहोवा रोड इलाके में शुक्रवार रात करीब नौ बजे 40 वर्षीय राजेश की उसके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में उसकी पत्नी बिमला पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद महिला ने कथित तौर पर घर की पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- छत्तीसगढ़: स्कूल से वापस आते समय, नदी के तेज बहाव में बिगड़ा संतुलन, तीन बच्चे बहे ,शव बरामद
पुलिस के अनुसार, राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था और कुरुक्षेत्र में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने किसी के गिरने की आवाज सुनी। बाहर जाकर देखा गया तो बिमला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी थी। लोग जब ऊपर कमरे में पहुंचे तो राजेश का शव मिला। जिसके बाद पुलिस और ने घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मृतक के भाई रिंकू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें :- जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हुईं आगबबूला, बोलीं- यह मांग कतई भी उचित व देशहित में नहीं
जानकारी के मुताबिक, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से जोर-जोर से देर तक वार करके पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर ऐसा गहरा घाव हुआ जिससे उसकी आंतें और किडनी तक बाहर निकल आईं। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को बोरी में पैक किया और फिर पहली मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, दंपती के बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि राजेश कई बार नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
पढ़ें :- कन्नौज में 10kg सोना पकड़े जाने पर अखिलेश का सनसनीखेज दावा- गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए केवल 10
पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके बयान और जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।