Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ऋषभ पंत पांचवें दिन बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

ऋषभ पंत पांचवें दिन बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 4th Test Day 5: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 8 विकेट की तलाश होगी, जबकि भारत की कोशिश होगी कि मैच ड्रॉ हो। अगर भारत मैच ड्रॉ होता है तो सीरीज में उम्मीदें जिंदा रहेंगी। ऐसे बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि, चोटिल ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं? ये एक बड़ा सवाल है। जिस पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

दरअसल, मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे और उन्हें बग्गी जैसे वाहन में बैठककर बाहर जाना पड़ा था। बाद में स्कैन में पता चला कि उन्हें टो फ्रैक्चर हुआ है। इसके साथ ही उन्हें 6 हफ्ते तक आराम की सलाह दी गयी। लेकिन, मैच के दूसरे दिन जब टीम को पंत की जरूरत थी तो वह मैदान पर उतरे और अपना अर्धशतक पूरा करके वापस लौटे। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच के आखिरी और निर्णायक दिन पर उनका बल्लेबाजी करना भारत के लिए काफी अहम हो जाता है। इस बीच बल्लेबाजी कोच कोटक ने बताया कि पंत बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल की मजबूत साझेदारी को भी सराहा।

राहुल और गिल मैदान पर डटे

चौथे इंग्लैंड की पहली पारी जब 669 रनों पर सिमटी तो भारत 311 रन से पिछड़ चुका था। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिये, लेकिन केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और 373 गेंदों पर 174 रनों की शानदार साझेदारी की। स्टंप्स की घोषणा तक भारत का स्कोर- 174/2 रहा। गिल 167 गेंदों में 78 रन और राहुल केएल राहुल 210 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब आखिरी दिन इन दोनों खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
Advertisement