Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 में शिखर धवन खेलते दिखेंगे या नहीं? जानिए गब्बर का क्या है फैसला

IPL 2025 में शिखर धवन खेलते दिखेंगे या नहीं? जानिए गब्बर का क्या है फैसला

By Abhimanyu 
Updated Date

Will Shikhar Dhawan play in IPL 2025 or not? : क्रिकेट जगत में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर भारत के स्टार बैटर शिखर धवन ने 24 अगस्त की सुबह इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। धवन का भारत के लिए घर पर नहीं बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। हालांकि, लंबे समय से भारतीय टीम में जगह न मिलने को धवन के संन्यास की बड़ी वजह माना जा रहा है। इसी बीच बाएं हाथ के बैटर धवन के फैंस में यह भी सवाल है कि संन्यास के बाद वह आईपीएल 2025 में खेलते दिखेंगे या नहीं?

पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर

दरअसल, शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, जिसका मतलब है कि वह रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी जैसे-जैसे घरेलू आयोजनों समेत में आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे, क्योंकि आईपीएल की गिनती घरेलू टी20 टूर्नामेंट में की जाती है जिसे आईसीसी की तरफ से भी घरेलू टी20 लीग की मान्यता मिली हुई है। इसके अलावा, शिखर धवन की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साफ कर दिया है कि वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर

पंजाब किंग्स ने धवन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आपको हैप्पी रिटायरमेंट। हम सभी आपके जीवन की अगली पारी को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” बता दें कि आईपीएल में शिखर धवन ने साल 2008 में जहां दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) टीम की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया था और वह मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहे हैं। धवन ने पिछला सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेला था।

पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीड‍ियो से छ‍िड़ी बहस

आईपीएल में शिखर धवन के रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 222 आईपीएल मैचों की 221 पारियों में 35.07 के औसत से 6768 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 51 अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। आईपीएल में धवन का स्ट्राइक रेट 127.12 का रहा है। वह साल 2016 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।

Advertisement