Team India’s next target : भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीतने के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मुंबई एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। इसके बाद घर पहुंचने पर सूर्या को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर और मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि उनका अगला टारगेट देश के लिए ओलंपिक्स गोल्ड जीतना है।
पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
मुंबई एयरपोर्ट पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “इंडिया में वर्ल्ड कप जीतना बहुत खास है। यह एक शानदार एहसास है।” देवनार इलाके में अपने घर लौटने पर उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा, “मुझे लगातार दो ट्रॉफ़ी जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, हमने सोचा था कि अगर हम 2026 में अपनी धरती पर ट्रॉफ़ी जीतेंगे तो बहुत अच्छा होगा। इसलिए, बहुत अच्छा लग रहा है।’
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘हमारे पास मोमेंटम है। भारतीय क्रिकेट टीम अच्छी रफ़्तार में है। मैं भविष्य में भारत के लिए और ट्रॉफ़ी जीतने की कोशिश करूंगा। हमारा टारगेट अब 2028 ओलंपिक्स गोल्ड मेडल जीतना है।” उन्होंने कहा, ‘उसी साल (2028) T20 वर्ल्ड कप भी होगा। उसे जीतकर हम अपनी हैट्रिक भी पूरी कर लेंगे।’
बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी। मेजबान टीम ने ख़िताबी मैच को 96 रनों से अपने नाम किया था। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत एक मात्र टीम है जिसने सबसे ज्यादा तीन पर ये टूर्नामेंट जीता है।