Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Tourism : विंटर में सैर सपाटे और साहसिक खेलों के लिए चुनें गुलमर्ग , बर्फबारी का नजारा स्वर्ग का अनुभव देगा

Winter Tourism : विंटर में सैर सपाटे और साहसिक खेलों के लिए चुनें गुलमर्ग , बर्फबारी का नजारा स्वर्ग का अनुभव देगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Tourism : सर्दियों का मौसम दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। ठंडे मौसम और छुटिटयों का आनंद लेने के लिए अभी से प्लान करने से अपनी मनपसंद जगह,स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग या खूबसूरत नजारों को देख सकेंगे। शीतकालीन पर्यटन में पहले से तैयारी जरूरी है।बर्फबारी की शुरुआत में एसके नजारे दिल को छू लेने वाले होते है।भारत में लोकप्रिय शीतकालीन पर्यटन में राजस्थान के रेगिस्तान की खोज, बर्फ से लदे हिमालय का अनुभव, तथा केरल या अंडमान द्वीप समूह में उष्णकटिबंधीय पलायन शामिल है। औली और गुलमर्ग जैसे बर्फीले, साहसिक-केंद्रित स्थानों स्थान शीतकालीन पर्यटन के लिए उपयुक्त माने जाते है।गुलमर्ग के फूलों का मैदान सर्दियों में देखने लायक होता है। हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए सैलानी यहां खींचे चले आते है।

पढ़ें :- Himachal Offbeat Tourist Places :  हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन को करें एक्सप्लोर,कम भीड़ रहती है

आइये जानते है गुलमर्ग के बारे में जिसे Winter Tourism के लिए स्वर्ग कहा जाता है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि राजसी अफरवत चोटी सफेद रंग में लिपटी नजर आई।

गुलमर्ग में दुनिया का सबसे ऊंचा हरा गोल्फ कोर्स भी है। ठंड के दौरान यहां भारी बर्फबारी होती है। स्की स्थल गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। Apharwat Hills की ढलानें सबसे लंबी और ऊंची स्की ढलानों में से एक हैं। स्की लिफ्टें पांच किमी की दूरी तय करती हैं। स्कीइंग परियोजना एक दशक पहले शुरू की गई थी।

गोंडोला यात्रा गुलमर्ग शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में मूसलाधार बर्फबारी  गुलमर्ग को ऐसा बर्फ गंतव्य बनाती है जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।

पढ़ें :- The Flavors of Banaras : बनारस का जायका- जहाँ व्यंजन सिर्फ भोजन नहीं, एक परंपरा है
Advertisement