Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

By शिव मौर्या 
Updated Date

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक महिला ने भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में उसकी मुलाकात भाजपा विधायक प्रताप लाल भील से हुई थी।

पढ़ें :- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने झारखंड की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित किया

उस दौरान विधायक से जान पहचान हुई, जिसके बाद उन्होंने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी बताया कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद विधायक अपने बयान से मुकर गए और धमकी देने लगे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 52 वर्षीय विधायक प्रताप लाल भील ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। ऐसे में महिला ने गुरुवार को विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

 

पढ़ें :- सीएम योगी ने बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश
Advertisement