लखनऊ। लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा ली। बताया जा रहा है कि, महिला अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में आई थी। वहीं, इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म।
पढ़ें :- बहराइच में वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल से लकड़ी लेने गए बुजुर्ग का झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव
अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया।
भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुँहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया।
भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव… pic.twitter.com/WyCiWyLyBs
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 6, 2024
पढ़ें :- तीन सुनवाई से नहीं पहुंच रहें पवन सिंह, कोर्ट ने लगाया जुर्माना: पत्नी ज्योति की 5 लाख रूपय महीने की मांग...
उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म। महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के ख़िलाफ़, भाजपा सरकार कोई गुपचुप कार्रवाई कर दे।