Viral-Video: आजकल लोग रास्तों के लिए नेविगेशन मैप पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं, लेकिन कई बार यह भरोसा खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका के सिएटल शहर से सामने आया है, जहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला GPS के चक्कर में अपनी कार लेकर सीधे लाइट रेल ट्रैक पर पहुंच गई।
पढ़ें :- आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान,बोली- पुलिस बर्बरता की, प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला की कार रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है। जब कार माउंट बेकर स्टेशन के पास पहुंचती है, तो वहां मौजूद एक स्टाफ सदस्य हाथ देकर कार को रोकने का इशारा करता है और महिला को बाहर निकालता है। हैरानी की बात यह रही कि महिला ट्रैक पर करीब 400 मीटर तक कार चलाती रही।
Wtaf
how did she not realise she was driving on train tracks!! pic.twitter.com/BqYl2CJ956 — Bashful1010c5
(@Bashful1010c5) June 3, 2026 पढ़ें :- शरीर पर टैटू की 40 परतें, 90 फीसदी हिस्सा स्याही से ढका; कनाडा के इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
कैसे हुआ यह कन्फ्यूजन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग महिला किसी तरह के नशे में नहीं थी। दरअसल, रास्ते में एक जगह सड़क और रेलवे ट्रैक बिल्कुल बराबर थे। नेविगेशन मैप को फॉलो करने के चक्कर में महिला भ्रमित (कन्फ्यूज) हो गई और उसने कार पटरी पर चढ़ा दी।
2 घंटे ठप रही रेल सेवा
इस हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन को तुरंत ट्रैक की बिजली काटनी पड़ी। इमरजेंसी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को पटरी से हटाया। इस पूरे ड्रामे की वजह से शहर की ‘1 लाइन लाइट रेल सेवा’ करीब 2 घंटे तक पूरी तरह ठप रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।