Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर में जनरेटर फटने से एक महिला की मौत, 3 घायल

लखीमपुर में जनरेटर फटने से एक महिला की मौत, 3 घायल

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर-खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक कारखाने में लगा जनरेटर तेज धमाके के साथ फट गया। यह धमाका इतना तेज हुआ कि जनरेटर का लोहे का पहिया दो हिस्सों में टूटकर लगभग 500 मीटर दूर जाकर गिरा। जनरेटर के पहिये का एक हिस्सा टीन शेड तोड़कर नीचे काम कर रही एक महिला पर गिरा जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- UP News : एकेटीयू के कुलपति बने प्रो. जेपी पांडेय, एमएमएमयूटी-बलिया विश्वविद्यालय को भी मिले नए कुलपति

साथ ही कारखाने में काम कर रहे एक कर्मचारी को भी गम्भीर चोटें आई है। पहिये का दूसरा हिस्सा रास्ते से गुजर रही बस की छत पर जा गिरा जिसके चलते बस की छत फट गई और बस में बैठी एक लड़की व युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है।

पूरा मामला सदर कोतवाली के अंतर्गत महेवागंज कस्बे का है जहां गुरुवार शाम कपूरा इंजीनियरिंग वर्क्स लोहे के कारखाने में चल रहा जनरेटर अचानक फट गया। जनरेटर के फटने से उसमें लगा लोहे का पहिया दो हिस्सों में टूटकर गिरा। एक हिस्सा पड़ोस में स्थित सत्तार के घर की टीन शेड पर जा गिरा जो कि टीन फाड़कर उसके नीचे काम कर रही 50 वर्षीय बेगम के सिर पर गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा पहिये का दूसरा हिस्सा सड़क पर गुजर रही बस की छत पर जा गिरा जिससे बस की छत फट गई और उसमें सवार मनीषा व एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। कारखाने में हुए धमाके में वहां काम कर रहे कर्मचारी इसरार को भी चोटें आईं है। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

पढ़ें :- लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज,DM-आयुक्त संभालेंगे काम, जानें क्या है मामला?
Advertisement