Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video:जान जाये पर वायरल होके रहेंगे, सोशल मीडिया पर छाये इस खतरनाक वीडियो को देखकर क्या कहेंगे आप

Video:जान जाये पर वायरल होके रहेंगे, सोशल मीडिया पर छाये इस खतरनाक वीडियो को देखकर क्या कहेंगे आप

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: आजकल रील बनाने का भूत लोगों के सिर पर ऐसे सवार है कि इसके लिए कोई किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसको देख एक पल के लिए डर भी लग जाये और गुस्सा भी आ रहा

पढ़ें :- मॉनसून की पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ का पुल, आवाजाही ठप, कांग्रेस बोली-फ्रेंड्स, देखिए BJP का 'करप्शन मॉडल'

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में सब कर रहे हैं कोई काम के लिए, कोई मनोरंजन के लिए तो कोई रील बनाके वायरल होने के लिए। आप भी सोशल मीडिया अगर रेगुलर एक्टिव रहते होंगे तो रोजाना कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही होगा। ऐसा ही एक महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर ऐसा लगता है कि जान तो आती-जाती रहेगी लेकिन हम तो वायरल होके रहेगें। वीडियो में महिला ट्रेन में एक खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है। 12 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला दोनों हाथों से ट्रेन के दरवाजे को पकड़कर लटक रही है। इतना ही नहीं वह अपनी जान की परवाह किये बिना ट्रेन से लटककर डांस भी कर रही है। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।

बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर प्लेटफॉर्म पर @jamir1919 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें कैप्शन में लिखा है कि, इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी। किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।’ यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ये महिला मौत को दावत दे रही है और कुछ अनहोनी हो जाएगा तो फिर सरकार से मुआवजा की गुहार लगाएंगे। वहीं एक अन्य ने लिखा कि, वायरल होने के लिए सारी हदें पार। ऐसे ही तमाम तरह के कमेंट्स इस महिला के स्टंट पर सामने आ रहे हैं।

वायरल होने के चक्कर में शायद यह महिला भूल गई है कि इस तरह से चलती ट्रेन में ऐसा कर्तब कितना खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। आपकी जान बहुत कीमती है, ऐसे में बस चंद लाइक और वायरल होने की चाह में ऐसे खतरनाक स्टंट करने से सभी को बचना चाहिए।

पढ़ें :- बरगद का पेड़ हुआ 107 साल का तो केक काटकर मनाया गया उसका बर्थडे, वजह जान हो जाऐंगे हैरान

रिपोर्ट: ​कल्पना पाण्डे

Advertisement